Posts

Showing posts from March, 2025

रात की बात

 शादी को कुछ वक़्त ही हुआ, खुद ही से बात कर ही रही थी की ख्याल आया...अब तो सुधर जा यार शादी हो गई है तेरी, आखिर कब तक हर चीज से बात करेगी! पीछे मुड़ी तो सासू मां खड़ी थी, एक बैग के साथ और बोली, " हम जा रहे है बाहर, तुम और हरमन ही हो अब घर पे दो दिन के लिए।"  वो मुस्कुराई और चली गई! अजीब  लगा कुछ पर फिर दरवाजा बंद करके अपने काम में व्यस्त हो गई।  कुछ देर बाद फोन की घंटी बजी... (हरमन कॉलिंग...) मैं : अच्छा हुआ आप ने कॉल कर ली, खाने में क्या बनाओ ममी और पापा तो बुआ जी के घर पे गए है और... वो: (*मेरी  बात बीच में काटते हुए) हां हां पता है। तुम खाने की चिंता छोड़ो और अभी मैंने तुम्हारे लिए दो ब्यूटीशियन घर पे भेजवाई है ड्रेस के साथ रात को मिलते खाना मैं ले आऊंगा तुम बस तैयार रहना। (* ये कहते ही उसने फोन काट दिया) मैं कुछ इस से पहले कहती या करती की दरवाजे की घंटी बजी और दो औरतें, पूरी तरह से ड्रेस अप मेरे सामने खड़ी थी... मैं बोल पड़ी," जी देखिए आप ड्रेस दे दीजिए मैं कोई और सर्विस नही चाहती।"  और उनमें से एक ने अपना फोन मुझे दिया और बोली आप के लिए इस में वाइस नोट...